नया ब्लोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नया ब्लोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 अक्टूबर 2009

ब्लोगजगत का संक्रमणकाल: अपना सर्वस्व और सर्वश्रेष्ट देने का समय

ब्लोग्वाणी जैसे सबसे लोकप्रिय ऐग्रीगेटर के अचानक बंद हो जाने से एगबारगी तो ऐसा लगा था कि ..हिंदी ब्लोगजगत पर किसी अनजाने कीटाणु/जीवाणु, का हमला हुआ है...इस शुक्राणु का संबंध चाहे तकनीकी लोगों के दिमाग की उपज रहा हो या कि खाली दिमाग शैतान का घर जैसे वालों के मस्तिष्क वालों की खुराफ़ात मगर इसकी मारक क्षमता की चपेट में..प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से पूरा ब्लोगजगत तो प्रभावित हो ही गया था । वो तो शुक्र है कि जल्दी ही ये समस्या सुलझ गयी। ब्लोगवाणी हमारे बीच दोबरा लौट आया। इस घटना के कई परिणामों में से कुछ सुखद भी निकले। जिनमें से एक था..कई नये ऐग्रीगेटर्स से पहचान और एक नये ऐग्रीगेटर, ब्लोग प्रहरी , का आगाज।

लेकिन लगता है कि ये ब्लोग्गिंग का ..अब तो हिंदी ब्लोग्गिंग का कहना भी तर्क संगत नहीं लगता..सो इस तरह कह लेते हैं कि देवनागिरी में लिखने वाले ब लोग्गर्स के लिये संक्रमण काल सा हो गया है। विवाद -प्रतिवाद, निजी आक्षेप, बेवजह तूल देने वाले मुद्दे, उसे आगे बढाने वाली पोस्टें, धर्म, लिंग, भाषा, की लडाई....वाह वाह एक साथ इतने जीवाणु/कीटाणु, हैं कि ...एक से निबटो तो दूसरे का हमला..दूसरे से ...तो तीसरे का..ताबडतोड...और तो और जो थोडी बहुत रोकने की कोशिश भी हो रही थी ...वो पोस्टें ही अपने आप में एक वायरस बन रही थीं। और ऊपर से तुर्रा ये कि ..गोया ये काफ़िला चला ही नहीं था अकेला.....तो सिलसिला इतना लंबा हो गया कि ..बदस्तूर जारी है।

इसी बीच इन्हीं हालातों के मद्देनज़र पिछले दिनों एक पोस्ट पढी ..शीर्षक था ...क्या ब्लोग्गर्स के पास लिखने के लिये विषयों का अभाव है...पोस्ट ने और उस पर टीप के रूप में दर्ज़ एक रहस्योघाटन ने ..बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया। उसी वक्त लग गया था कि...ठीक ही है..अब शायद वो वक्त आ गया है कि सबको ..इन सबसे इतर जाकर..इन सबसे उपर उठकर और इन सबसे किनारा करके..कुछ संजीदा, कुछ गंभीर ,कुछ सार्थक लिखा जाये...विचार बना कि जो ब्लोग्स पहले से हैं उनपे ही ..मगर सबने सलाह दी कि उन पर उनके मिजाज के अनुरूप ही लिखा जाये ..सो एक नया ब्लोग ले कर आ रहा हूं आपके बीच। उम्मीद है कि खुद को और आपको गंभीर लेखन से रूबरू करा सकूंगा..



और मेरी आप सबसे भी यही गुजारिश है कि अपना सर्वस्व और सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें..
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...