शनिवार, 3 नवंबर 2007

सड़क तुम क्यों नहीं चलती

उस दिन अचानक ,
चलते,चलते,
पूछ बैठा,
काली पक्की सड़क से,
तुम क्यों नहीं चलती,
या कि क्यों नहीं चली जाती,
कहीं और,

वो हमेशा कि तरह,
दृढ ,और सख्त , बोली,
जो मैं चली जाऊं ,
कहीं और, तो,
तुम भी चले जाओगे,
कहीं से कहीं,

और फिर ,
कौन देगा,
उन, कच्ची पगडंडियों को ,
सहारा,
और,

टूट जायेगी आस
उन लाल ईंटों से,
बनी सड़कों की , जो,
बनना चाहती हैं ,
मुझ सी,
सख्त और श्याम॥

झोलटनमाँ

सड़क तुम क्यों नहीं चलती

उस दिन अचानक ,
चलते,चलते,
पूछ बैठा,
काली पक्की सड़क से,
तुम क्यों नहीं चलती,
या कि क्यों नहीं चली जाती,
कहीं और,

वो हमेशा कि तरह,
दृढ ,और सख्त , बोली,
जो मैं चली जाऊं ,
कहीं और, तो,
तुम भी चले जाओगे,
कहीं से कहीं,

और फिर ,
कौन देगा,
उन, कच्ची पगडंडियों को ,
सहारा,
और,

टूट जायेगी आस
उन लाल ईंटों से,
बनी सड़कों की , जो,
बनना चाहती हैं ,
मुझ सी,
सख्त और श्याम॥

झोलटनमाँ

शुक्रवार, 2 नवंबर 2007

सीरियलों का सार संग्रह

ये उन तमाम सीरियलों का सार संग्रह है जो पिछले कई सालों से मैं अपनी पत्नी श्री के साथ देखने को अभिशप्त हूँ। आइये एक एक कर के देखते हैं :-

कसौटी जिन्दगी की : अबे किसकी जिन्दगी की और काहे की कसौटी । एक प्रेरणा से सबको इतनी प्रेरणा मिल गयी है कि हो चाहे मुँह उठाये उससे शादी किये जा रहा है , बस एक हम ही रह गए हैं। शादी वो भी दो दो तीन तीन बार। क्या करें कमबख्त बुड्ढी भी तो नहीं होती । हाँ इस चक्कर में बेचारी का अपना घर टूट गया । थाना कचहरी तक हो गया महाराज। तब भी बेचारी कसुती पर खरी उतर ही नहीं रही है।

सास भी कभी बहू थी :- अमां जब थी तब थी अब तो सास रही नहीं और बहू नई आ गयी है और तो और जब पहली वाली तुलसी मोटाते मोटाते पूरा बरगद बन गयी (पहले वाला एपिसोड और आख़िरी वाला देख कर खुद जान लीजीये ) तो फिर से पतली तुलसी लानी पडी । तो फिर चक्कर क्या है , ना सास रही , ना बहू रही,। अरे यार, इनका खानदान कोइ मुग़ल सल्तनत से कम है क्या, पता नहीं किस तख्ते ताज के लिए लड़ते रहते हैं। ये थी नहीं हमेशा रहेगी चाहे कोई रहे ना रहे।

कहानी घर घर की :- पहले ये बताओ इस सीरियल में कोई दूसरा घर है कोई । एक घर है उसी में पूरा मोहल्ला बसाया हुआ है। फिर तो ऐसा ही होगा के मरा हुआ बन्दा दो दो साल के बाद waapas आ जाता है ।

bankee अगले में जारी ......

किस्म किस्म के कबाड़.(ब्लोग kaa मकसद )

यूं तो ये काम सुबह सुबह घूमने वाले सैकड़ों कबाडियों का होता है मगर बदकिस्मती या खुस्किस्मती से , वे बेचारे तो यहाँ तक नहीं पहुंच सकते इसलिए उन्होने मुझे अधिकृत किया है कि यहाँ मैं उनका authorized बन्दा बनके किस्म किस्म के कबाड़ इकठ्ठा करूं । इसलिए मुझे ये कबाड़खाना ब्लोग बनाना पड़ा ।
वैसे जब ये बात मैने अपनी पत्नी को बताई तो उनका कहना था कि , ये क्यों नहीं कहते कि अपने लिए नया घर ढूँढने जा रहे हो । यहाँ घर पर तो पेपर, किताब , मैगज़ीन , सबसे दिन भर कबाड़ ढूँढते ही rahtey हो वहाँ भी जाकर कबाड़ ही फैलाओगे । सच है खानदानी कबाड़ी लगते हो।

अब क्या करें मेरी नज़र में उनके सारे सीरियल कबाड़ है वो भी ऐसे बदबूदार कि संदांध आते है उनसे तो मुझे, खैर,। वैसे तो हमारे आसपास ही किस्म किस्म का इतना कबाड़ फैला है कि हम नज़र डाले ना डाले पता चल ही जाता है । लेकिन यहाँ में आपको ऐसे ऐसे कबाड़ और कबाडियों से मिलवाने वाला हूँ कि आप कहेंगे कि यार ये कबाड़ तो reecylcle होने लायक है ।
तो बस देखते जाइये और पढ़ते जाईये।
झोल तन माँ

गुरुवार, 1 नवंबर 2007

अथ बन्दर नामा

राजधानी में बंदरों ने ऐसा उत्पात मचाया कि जैसा श्री हनुमान जी ने अशोक वाटिका में मचाया था तो एकबारगी संदेह हुआ कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सचमुच ही कोई दुष्ट किसी सीता जी को हर के ले आया । फिर सोचा धत तेरे की , किसी भी ऐन्गेल से ये दिल्ली अशोक वाटिका नहीं हो सकती और फिर जब राम ही नहीं (जैसा कि हमारी सरकार भी मानती है ) तो फिर सीता कैसे हो सकती है। खैर,

समस्या बढ़ती ही जा रही थी सो निर्णय लिया गया कि किसी प्रतिनिधि को वार्तालाप के लिए वानर सेना के पास भेजा जाये । फिर तय हुआ कि दारा सिंह (चुंकि फिल्मों में हनुमान जी का रोल सबसे ज्यादा बार उन्होने ही किया था ) को दूत बनाकर भेजा जाये । दारा सिंह वानर समूह के पास पहुंच गए :

हे बन्द्रू गैंग , ये आप लोग वन-उपवन को त्याग कर कहाँ यहाँ दिल्ली में भटकने के लिए आ गए हैं ?

इतना सुनते ही बन्दर भड़क कर कहने लगे :- क्यों बे , जिंदगी भर हमारी शक्ल सूरत का मैक अप करके कमाया - खाया, अब आया है हमीं से पूछने। और तुममें हममें क्या फर्क है एक बस पूँछ का ही न , तो बस हम भी आ गए। वैसे भी तुमने कोई वन जंगल छोडा है हमारे लिए खाली , यहाँ भी जो गार्डेन वगिरेह बनाए हैं उनमे लफंगे लड़के और लड़कियां घूमते रहते हैं।
लेकिन सुनो इस बार हम थोडा सीरिअस हो कर बात करने आये हैं । ये क्या सुन रहे हैं तुम एह्सान्फरामोशों ने राजा राम को भुला दिया। और जो हमरे परेंट्स इतना बढिया पुल बनाकर गए थे उसे तोड़ने पर आमादा हो । तुम्हारे पिताजी भी आज की तारीख में ऐसा पुल बना सकते हैं । और कभी गलती से हमरे छोटे बंदर तुम्हारे कांच तोड़ दें या तुम्हारी पानी की टंकी में नहा लें तो तुम लोग कितना लड़ते हो।

सुन बी इंसानी बन्दर इस बार हम भी अटल जी की तरह आर-पार की लड़ाई लड़ने आये हैं बता देना सबको॥

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...