अभी कुछ दिनों पूर्व ही मैंने जब आप सबसे पूछा था की आप नए ब्लोग्गेर्स का स्वागत करते हैं या नहीं तो मैंने साथ ही ये भी कहा था की मैं जल्दी ही कम्पूटर लेने की योजना बना रहा हूँ ताकि अपनी योजनाओं को और भी बेहतर रूप दे सकूँ । प्रतिक्रियाओं में संचिका वाली लवली जी ने सुझाव दिया कि आप लैपटॉप ले लें तो और भी ज्यादा बढिया तरीके से अपना काम कर पाएंगी। मुझे सुझाव पसंद आया और मैं उस पर अमल करते हुए नया लैपटॉप ले लिया। यकीन मानिए जितनी आसानी से मैंने लैपटॉप लिया उतनी ही मुश्किल से नेट का कनेक्शन । दरअसल मेरी मुश्किल ये थी कि मुझे नेट के कनेक्शन के बारे में कोई तकनीकी जानकारी नहीं थी , मित्रों से पूछा तो सबने अपने अनुभवों के आधार पर अलग अलग राय दी। सारी कंपनिया भी घुमा फिरा कर वही बात कहती सी लगी, थक हार कर एक कनेक्शन ले ही लिया।
अब आगे की योजना ये है कि बहुत जल्दी ही अपने उड़न तश्तरी के साथ ये देहाती बाबू भी अपनी रद्दी की टोकरी लिए हुए आप सबके ब्लॉग पर पहुँच कर कभी भी कुछ भी कहेगा, हाँ वादा सिर्फ़ इतना कि पहुंचूंगा अब सबके पास । मेरा इन्तजार करें..............................