टिप्पणियों पर एक और शोध पत्र जो व्यंग्य नहीं है बिल्कुल भी नहीं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टिप्पणियों पर एक और शोध पत्र जो व्यंग्य नहीं है बिल्कुल भी नहीं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 31 मार्च 2009

हाय , सौ टिप्णियाँ आ गयी, क्या करूँ (व्यंग्य तो कतई नहीं है )

(ये पोस्ट उन सभी ब्लॉगर बंधुओं को मेरी श्रधांजलि है जो टिप्पणी न आने के कारण मुतमईन रहते हैं )
उफ़ जैसे ही मेरे मुंह से ये बात मित्र चिटठा सिंह, (अजी एक ही तो सच्चे मित्र हैं मेरे इस ब्लॉग जगत पर ) ने सूनी उनका मुंह खुला का खुला ही रह गया, उन्होंने तो प्रश्नों की झाडी लगा दी...

क्या कह रहे हो झा, जी, अजी ऐसा क्या लिख मारा तुमने अनमोल कि दस बीस नहीं सौ टिप्नियाँ आ गयी। अबे ऐसा तो नहीं किसी बेचारे ने गलती से बार बार एक ही बात टिपिया दी हो और यदि सचमुच ही ऐसा है तो मुबारक हो मियाँ तुम तो उन गिने चुने ब्लोग्गेर्स में से हो गए जिन्होंने यहाँ के पत्थर दिल ब्लोग्गेर्स ( दरअसल तिप्न्नी न आने के कारण उन्होंने सभी ब्लॉगर बंधुओं को प्यार से ये नाम दे दिया है ) के बीच रहते हुए टिप्पणी की सेंचुरी मार दी। वे तो नॉन स्टाप बोलते जाते यदि मैंने उन्हें बीच में नहीं चुप करा दिया होता।

यार चिटठा ,तुम कभी पूरी बात नहीं सुनते , क्या अला फलां बोले जा रहे हो। दरअसल मेरे कहने का मतलब ये था कि अब तक लिखी गयी कुल पोस्टों की सारी तिप्न्नियों के मिला कर कुल सौ टिप्पणियाँ हो गयी हैं तो क्या उसका सेलेब्राशन मनाया जाए।

चिटठा सिंग चीत्कार उठे, बेडा गर्क हो तुम्हारा, हमेशा यही करते हो, शुरुआत तो कैसे करते हो और उसका अंत कितना हृदयविदारक होता है ।

तो क्या कहना चाहते हो तुम कभी एक पोस्ट की प्रतिक्रया में इतनी तिप्प्न्नियाँ आती हैं, तुमने क्या मुझे एलियन भाई (अपने उड़नतश्तरी जी ) या कोई इतना बड़ा ब्लॉगर समझ रखा है कि लोग मुझे इतनी टिप्पणियाँ करेंगे, अम हमें तो कईयों की तरह ये गुर भी नहीं आता कि एक लाइन का कोई प्रश्न फेंक मारा और सभी लगे हैं उसका उत्तर देने में, कमबख्त शक्ल ऐसी है कि चाह कर भी गुमनाम हो कर कुछ नहीं कर पाते, टिपियाना तो दूर रहा तो फ़िर तुम्ही बताओ भला ये कैसे हो सकता है।

अरे झा जी उदास मत होवो, किसी न किसी दिन तो ऐसा आयेगा कि जब सबके ब्लॉग पर सौ सौ तिप्प्न्नियाँ आ ही जायेंगी, वैसे आज इसी बात का सेलीब्राशन हो जाए।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...