जलजला .. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जलजला .. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 17 मई 2010

जाईये आप सबसे कुट्टा ..खुद तो 21 कमाए नहीं , हमारे 11 भी गए ...


मैं आज आप सब महिला ब्लोग्गर्स से बहुत ही नाराज़ हूं ..एकदम से कुट्टा करने का मूड बन गया है । एक तो कायदे से आप लोग कभी कोई जलजला आने नहीं देते , खासकर तब तो बिल्कुल भी नहीं जब कोई अपने बंदूक की नल्ली आप महिला ब्रिगेड की तरफ़ घुमा दे । आप लोग सब कुछ छोड के उसके पीछे ऐसे पडते हो जैसे सुनामी आ जाती है ..अचानक ही ..हाहाकार करते ...हजारों फ़ुट लंबी लबीं लहरें (अरे रे रे ....यहां पोस्टें मान लीजीए न ) और उसके आगे सब के सब ठीक बैसे ही लगते हैं जैसे खली के आगे राजपाल । हमारा मामला तो होता तो देखिए बिना नाम के ही ( अरे मेरे कहने का मतलब है कि खाली सरनेम से ही ) हम कितने जलजलाटिक टाईप हो गए थे सब के सब , अभी हाल ही में । अब किसी नाम वाले बंदे , जीते जागते इंसान ब्लोग्गर में तो ये हिम्मत बची नहीं थी , सो भगवान ने या पता नहीं शैतान ने अचानक ही किसी दिलजले ..ओह माफ़ करिएगा जलजले को भेज दिया कि जा बच्चे कुछ ऐसा कर कि बस मेल जलजले से लोग पार पाएं भी न और फ़ीमेल जलजला आ जाए ।


बंदे ने ....अरे नहीं यार बंदा तो था ही नहीं वो ...तो उस जलजले ने फ़टाफ़ट क्या धांसू आईडिया निकाला । एक लंबी सी टीप बनाई और बस शुरू हो गए दनादन ....कौपी पेस्ट , कौपी पेस्ट ..अब इस Ctrl c ..और ,Ctrl v को थोडी पता है कि इसका उपयोग ब्लोग्गर भाई , लोग किस किस तरह से कर लेते हैं । इसी बहाने नाईस जी की सदाबहार टिप्पणी को पहली बार कडा मुकाबला मिला । नाईस जी ने पूरे साल भर में मिला कर जितनी बार नाईस लिखा होगा उसने एक ही टीप में उससे ज्यादा लिख डाला । और सुना है कि कई बार तो पोस्ट में से आवाज आने लगी । भाई जलजले बख्शो यार ...ये तुम्हारी टीप तो मुझसे भी बडी है ..कुछ काट छांट करो न ..मगर जलजले में कोई काट छांट हो सकती है भला । वो भी कुमार ..यानि कुंवारा जलजला था वो ....वैसे भी शादीशुदा होता ...तो काहे का जलजला ....पिलपिला होता वो । खैर , हमारे जैसे सनातनी भुक्कड ब्लोग्गर संगठन ने फ़ौरन से पेशतर इस टिप्पणी और उनकी प्रतियोगिता को गंभीरता से लेते हुए , फ़टाफ़ट ही टीम तैयार की । योजना बन गई थी कि पहले ११ हजार लपकने की कोशिश की जाएगी और यदि संभव हुआ तो अपने ही गैंग की किसी ब्लोग्गर के पक्ष में सबका वोट बटोर कर २१ भी अपने पास ही आ सकते हैं । यानि कुल बत्तीस हजार से एक ब्लोग्गर फ़ंड की शुरूआत की जाएगी ...नाम होगा जलजला हाईपोथिकेटेड बेस्ट महिला ब्लोग्गर ईनाम निर्मित फ़ंड .....।


मगर न जी , ऐसा कभी संभव है कि जो सोचो वो हो जाए । पूरी महिला मंडली ने ऐसा मोर्चा खोला ...मैदान , हवाई और समुद्र के अंदर तक मार मार कर ही दम लिया । अब सुना है कि जलजला जी बुलबुला बन कर बैठ गए हैं और इसी के साथ आप सब लोगों ने न तो खुद २१ कमाए न ही हमें ११ कमाने का मौका दिया । हाय आप सबको पाप चढेगा ..........॥



ओह आज बडे ही दुख का दिन है ...ब्लोगजगत का एक उदीयमान ..जलजला ...समय से पहले ही पिलपिला पड गया और पूरी महिला मंडली ने उस बुलबुला समझ के फ़ोड दिया ॥
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...