रविवार, 11 नवंबर 2007

दिवाली की अगली सुबह

रात की जगमगाहट, धूम-धडाके, के बाद अगली सुबह काफी देर से उठना एक परम्परा से बन गयी है। छत पर आया तो देखा कि एक बडे दिए के अलावा सरे दिए भोर के उजाले के साथ, या शायद उससे कुछ पहले ऊँघ कर सो गए। और रात जले,अधजले पटाखों के तुद्के -चिथड़े और उनमे से आती बारूद कि गंद। उन्हें उठाते उठाते सोच रहा था कि वे क्या उन्होने कभी सोचा होगा कि वे बच जायेंगे। फिर सच तो ये है कि उनके बच जाने से ज्यादा सार्थकता तो उनके ख़त्म हो जाने में थी।

अगली चीज़ थी -अखबार। लिखने-पढ़ने वालों या फिर वैसे भी बहुतों को सुबह की चाय के साथ अखबार का भी स्वाद मुँह लग जाता है.मैं भी उनमें से एक हूँ। और लिखानतम -पधानतम वालों को तो अपने आलेखों के प्रकाशित होने का इंतज़ार रहता है। कुछ मिलाकर दोपहर तक ही सब सामान्य हो पाता है,

क्या आप के सात भी ऐसा होता है?

चित्थावालों क्या चिट्ठी भी लिखते हो ?

पिछले कुछ दिनों से लिख रह हूँ। चिटठा- कच्चा-पक्का जैसा भी है परोसे जा रह हूँ। क्यों लिख रह हूँ। पता नहीं। हाँ दो बातें तो तय हैं, पहली ये कि इसमें आनंद आ रहा है, दुसरी ये कि चिंता ये भी है कि इसकी सार्थकता कितनी और कहाँ तक है। खैर, इस पर तो बहस होती रहेगी।

एक नई बात करते हैं। आप चिट्ठा वाले , क्या चिट्ठी भी लिखते हैं। आप शायद हँसेंगे। आज मोबाइल,एस एम् एस ,ई-मेल ,के ज़माने में चिट्ठी, अजी छोडो छोडो ,गया ज़माना । और फिर चिट्ठी लिखी किसे जाये,। लिख भी दें तो जवाब कौन देता है?

केजिन नहीं यार, शायद ऐसा नहीं है , मैं लिखता हूँ, पोस्टकार्ड, अन्तेर्देशी ,लिफाफा, सब कुछ। कई ऐसों को भी जिन्हे आज तक देखा नहीं, कभी मिला नहीं, और हाँ उनका जवाब भी अता है। मगर यहाँ, शहर में ये बातें तो पुरानी और बेमानी हो चुकी हैं।

कभी पुराने पतों को एक बार अब पढ़कर देखना ,सुकून मिलेगा .

सबको होता है प्यार

हाँ, मैं जानता हूँ और मानता हूँ कि इस धरती पर ऐसा कोइ नहीं है, जिसे प्यार नहीं होता। नहीं, नहीं आप ये मत सोचना कि मैं किसी और प्यार की बात कर रह रह हूँ.हाँ पता है, पिता के प्रेम को स्नेह, माँ के प्रेम को वात्सल्य और बहन के प्रेम को ममता कहा जा सकता है मगर इससे अलग मैं ऊस प्रेम की बात कर रहा हूँ जिसे इश्क,प्यार,मोहब्बत और ना जाने किस किस नाम से जाना जाता है।

जिन्दगी में कभी ना कभी, कहीं ना कहीं किसी ना किसी से सबको ही ये प्यार होता है.मैं जब सातवीं कक्षा में था तो चौथी कक्षा में पढ़ने वाली और स्चूल बस में मेरे साथ जाने वाली स्वीटी, जब परेशान होती तो में भी चिंतित रहता था। वो हंस्टी थी तो में भी हंसता था .वो सब क्या था क्योंकि तब शायद हमें प्यार का मतलब भी नहीं पता था।

सबसे बड़ा सच तो ये है कि हमें अपने अंदर ,अपने आप ये एहसास हो जाता है कि प्यार हो गया है। चाहे इजहारे मोहब्बत हो या इनकार मिले मगर इश्क तो इश्क है। हाँ आजकल प्रेम का मतलब बदल रहा है, या कहूँ कि प्यार तो वही है, हम खुद बदल रहे हैं। क्या आपको भी ऐसा लगता है.

बुधवार, 7 नवंबर 2007

पहला कबाड़ - रिश्ते

हाँ सच ही है आज के युग में रिश्ते नाते जैसी बातें कबाड़ के अलावा कुछ नहीं है। रिश्ते खून के हों, मन के हों ,जाने-पहचाने हो , अनजाने हों कैसे भी हों। पहली बात तो ये कि बिना किसी उद्देश्य के ,या कहें कि स्वत के रिश्ते न तो बनते हैं न बने रहते हैं। दुसरी ये कि इनके टूट जाने या ना बने रहने का कोई कारण हो ये जरूरी नहीं । कभी कभी तो ये अकारण ही दम तोड़ देते हैं । कुछ रिश्तों को हम इतना तंगहाल कर देते हैं कि उनका दम खुद ही निकल जाये। हां जब खून के रिश्ते सिसकते हुए आख़िरी सांस लेते हैं उन सिस्कारियों की गूज्ज़ ता उम्र गूंज्ज़ती रहती है।

यूं भी आजकल लोगों के पास इन सबके लिए सोचने कि फुरसत कहाँ है।
कहते हैं दिवाली रिश्तों का त्यौहार है मगर क्या सिर्फ उन रिश्तों का जो उपहार लेने-देने और खुशियाँ बाटने तक सीमित रहता है। वही रोशनी की चकाचौंध ,वही पटाखों का धूम-धडाम , वही बाज़ार, वही खरीददारी तो फिर इस दिवाली में कुछ अलग कहाँ हैं । चलें क्यों न ढूँढे कुछ पुराने रिश्ते। कोई बिछड़ा, कोई रूठा मिल जाये कहीं.

रविवार, 4 नवंबर 2007

गरीबदास बनाम अमीरदास

पिछले दिनों जब अचानक ही सेंसेक्स ऊपर चढ़ गया तो अमीर बाबू दुनिया के सबसे बडे अमीर बन गए और हो गए अमीर दास । ये बात गरीबदास को चुभ गयी वो जा पहुंचा उन्हे ललकारने:-

हाँ हाँ, पता है ऊपर चढ़ गए हो मगर इतराओ मत झाड़ पर चदेय हो कभी भी नीचे आ जाओगे॥

तुम कौन हो भाई, कहाँ रहते हो , कहाँ से बस बस ?

बस ,बस इतना से ही घबडा गए , देखो मुझे गौर से में हूँ गरीब दास , यानी इस देश का सबसे गरीब आदमी, और तुम्हारा तो रेकोर्ड आज बना है मगर मैं ना जाने कब से इसी पोजीशन पर खडा हूँ । कितनी ही तुम्हारे जैसे धन्ना सेठ , कितनी ही सरकारें और कितनी ही गरीबी हटाओ योजनाएं आई और चली गयी । मगर मेरी जगह कोइ नहीं बदल सका।

लेकिन गरीब दास जी मैं जो ये कारोबार फैला रहा हूँ उससे इस देश को इस समाज को और सबको फायदा ही फायदा हो रह है । और फिर आपको भी तो इसका लाभ पचुन्चेगा ही।

abey छोड़ छोड़ सूना है कि तुने बड़ी बड़ी दुकाने लगा कर अब सब्जी भाजी बेचनी शुरू कर दी है। तुझे क्या लगता इस तरह गरीबों के पेट पे लात मार कर तू और अमीर बन जायेगा , सुन बे जिस दिन किसी गरीब का दिमाग फिर गया ना तो ये जो तो कर लो दुनिया मुट्ठी में करता रहता है ना वो ना तो तेरी मुट्ठी रहेगी ना ये अमीरी.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...