रविवार, 4 नवंबर 2007

गरीबदास बनाम अमीरदास

पिछले दिनों जब अचानक ही सेंसेक्स ऊपर चढ़ गया तो अमीर बाबू दुनिया के सबसे बडे अमीर बन गए और हो गए अमीर दास । ये बात गरीबदास को चुभ गयी वो जा पहुंचा उन्हे ललकारने:-

हाँ हाँ, पता है ऊपर चढ़ गए हो मगर इतराओ मत झाड़ पर चदेय हो कभी भी नीचे आ जाओगे॥

तुम कौन हो भाई, कहाँ रहते हो , कहाँ से बस बस ?

बस ,बस इतना से ही घबडा गए , देखो मुझे गौर से में हूँ गरीब दास , यानी इस देश का सबसे गरीब आदमी, और तुम्हारा तो रेकोर्ड आज बना है मगर मैं ना जाने कब से इसी पोजीशन पर खडा हूँ । कितनी ही तुम्हारे जैसे धन्ना सेठ , कितनी ही सरकारें और कितनी ही गरीबी हटाओ योजनाएं आई और चली गयी । मगर मेरी जगह कोइ नहीं बदल सका।

लेकिन गरीब दास जी मैं जो ये कारोबार फैला रहा हूँ उससे इस देश को इस समाज को और सबको फायदा ही फायदा हो रह है । और फिर आपको भी तो इसका लाभ पचुन्चेगा ही।

abey छोड़ छोड़ सूना है कि तुने बड़ी बड़ी दुकाने लगा कर अब सब्जी भाजी बेचनी शुरू कर दी है। तुझे क्या लगता इस तरह गरीबों के पेट पे लात मार कर तू और अमीर बन जायेगा , सुन बे जिस दिन किसी गरीब का दिमाग फिर गया ना तो ये जो तो कर लो दुनिया मुट्ठी में करता रहता है ना वो ना तो तेरी मुट्ठी रहेगी ना ये अमीरी.

तितलियाँ नहीं मिलती.

बेटे को पढाते पढाते जब उसे किताब में तितली दिखाई तो वह जिद करने लगा कि पापा मुझे भी तितलियाँ दिखाओ। मैंने सोचा ये क्या मुश्किल काम है । बेटे को लेकर पार्क की तरफ चल पड़ा। रास्ते में मैं उसे बताने लगा कि कैसे स्कूल से वापस आते समय हम भी तितलियों और टिड्डियों से खेलते थे, कोयल की कूक से अपनी कूक मिलाते थे, तोतों के झुंड के पीछे दौड़ते थे और गिलहरियों को दौडा कर पेड़ पर छाती थे। बेटा रोमांच और ख़ुशी से भर गया फिर थोडे अचरज में बोला, पापा हमें क्यों नहीं मिलते ये सब।

मैं सोचने लगा, हाँ, सचमुच अब कहाँ मिलते हैं ये सब। धरती वही, अम्बर वही, पानी वही, धुप वही, तो फिर क्या बदल गया। नहीं शायद सब कुछ बदल गया है आज, धुप, हवा,पानी ,धरती, सब कुछ।

पार्क पहुँचा तो वही हुआ जिसका डर था। तितलियाँ नहीं मिली.

शनिवार, 3 नवंबर 2007

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

सीरियलों का सार संग्रह ( भाग दो )

कल से आगे,

कहानी घर घर की :-हाँ तो मैं बता रह था कि कैसे इतनी बडे घर में इतनी ज्यादा गडबडी होती है कि मारा हुआ ॐ भी जिंदा होकर आ जाता है और कमाल कि बात है कि उसी पत्नी को चाहने लगता है जिसे पहले चाहता है , ऐसा भी कहीं होता है,। और कहानी क्यों कहते हो भी पुरा पुरा का पूरा ग्रंथ है वो भी महाभारत जैसी,। मगर यार , ये बात समझ में नहीं आयी कि इतने बडे घर में रोशनी के लिए एक दिया जलातें हैं, अबे दिया है या पॉवर हौस।

सात फेरे : भैया, अभी तो दो तीन फेरों की कहानी ही दिखाई है, जिसमे दोनो मियां बीवी के दो तीन चक्कर दिखा दिए । हाँ , फेरे इतने रगड़ रगड़ कर लिए कि काली लडकी भी गोरी होती जा रही है । चाहे घंनी खम्मा कहो या उई अम्मा , इन फेरों के फेर से निकलना बहुत मुश्किल है भाई॥

तीन बहुरानियाँ :- बड़ी अनोखी कहानी है , बहू की है या रानियों की , ये तो पता नहीं । एक बूढी सास है, उसकी एक उससे थोडी कम बूढी बहू है, वो बूढी तीन लडाकी बहुरानियों की सास है, और इन तीन लडाकी सासों की अलग अलग अपनी अपनी बहू हैं। अब आप ही बताइये कि कुल कितनी सास हैं और कितनी बहुरानियाँ हैं । और हाँ इन सबके अपने पर्सनल पति भी हैं।

घर की लक्ष्मी बेटियाँ :- एक बात बताइये, यदि घर में लक्ष्मी होंगी तो बेटी हो या बेटियाँ क्या फर्क पड़ता है। अजी उनसे पूछो जिनके घर में बेटियाँ तो हैं पर लक्ष्मी नहीं है। वैसे हाल ही में दिल्ली सरकार ने बेटियों के जन्म पर एक लाख देने की घोषणा की है। अजी छोडो ,छोडो ,बेटा बेटी कर रहे हैं सारा चक्कर वही है।

यार, किस किस की बात करें बात सिर्फ इतनी सी है कि सीरियल चाहे क से हो या क से नहीं हो , हैं एकता कपूर फैक्ट्री के प्रोडक्ट जैसे ही लगते हैं।

झोलतन्मा

सड़क तुम क्यों नहीं चलती

उस दिन अचानक ,
चलते,चलते,
पूछ बैठा,
काली पक्की सड़क से,
तुम क्यों नहीं चलती,
या कि क्यों नहीं चली जाती,
कहीं और,

वो हमेशा कि तरह,
दृढ ,और सख्त , बोली,
जो मैं चली जाऊं ,
कहीं और, तो,
तुम भी चले जाओगे,
कहीं से कहीं,

और फिर ,
कौन देगा,
उन, कच्ची पगडंडियों को ,
सहारा,
और,

टूट जायेगी आस
उन लाल ईंटों से,
बनी सड़कों की , जो,
बनना चाहती हैं ,
मुझ सी,
सख्त और श्याम॥

झोलटनमाँ
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...